देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : ईंट भट्ठे पर पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में एक ईंट भट्ठे पर पानी से भरे गड्ढे में डूबने से सोमवार को तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 26 जून जिले में एक ईंट भट्ठे पर पानी से भरे गड्ढे में डूबने से सोमवार को तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के दभेरी गांव की है। उसने बताया कि बच्चे बारिश के पानी में नहा रहे थे और उसी दौरान वे पैर फिसलने से गड्ढे में गिर गए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (बुढ़ाना) विनय गौतम ने बताया कि घटना में तीन बच्चों की मौत हुई है जिनकी पहचान अहसान (10), फैसल (6) और असद (8) के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि परिवार के अनुरोध पर शवों को पोस्टमार्टम के बगैर ही परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस आगे की औपचारिकताएं पूरी कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2023 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

