एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: युवक ने बड़े भाई की मंगेतर का अपहरण किया, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के भदोही में 22 वर्षीय युवती को उसके मंगेतर के छोटे भाई ने कथित तौर पर अगवा कर लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: युवक ने बड़े भाई की मंगेतर का अपहरण किया, मामला दर्ज

भदोही, 29 मार्च उत्तर प्रदेश के भदोही में 22 वर्षीय युवती को उसके मंगेतर के छोटे भाई ने कथित तौर पर अगवा कर लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शादी मई में होनी थी।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को युवती की मां गीता देवी की शिकायत के आधार पर कोइरौना थाने में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया।

भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया, “गीता देवी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी 24 मार्च को आभूषण और नकदी के साथ लापता पाई गई।”

उन्होंने बताया कि युवती का कथित तौर पर अपहरण योगेश के छोटे भाई राजा ने किया।

युवती की योगेश से सगाई हुई थी।

मांगलिक ने बताया, “युवती को ढूंढने और आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2025 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).