देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की पत्नी और बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शुक्रवार को एक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की पत्नी और बेटी ने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बांदा, छह जून उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शुक्रवार को एक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की पत्नी और बेटी ने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा मोहल्ले की है।

बांदा नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि बिजली खेड़ा मोहल्ले में सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ननकाई प्रसाद की पत्नी हीरामनी (46) और उनकी बेटी रंजना (19) ने शुक्रवार सुबह अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर मां-बेटी के शव बाहर निकाले और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अधिकारी ने बताया कि अब तक की जांच में गृह कलह की बात सामने आई है।

उन्होंने बताया कि घटना के समय ननकाई रिश्तेदारी में गये हुए थे।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RCB, IPL 2026 39th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Scorecard: सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KL Rahul IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है केएल राहुल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

DC vs RCB, IPL 2026 39th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू