एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: बेटे ने पैसे नहीं देने पर पिता की पीट-पीटकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में 16 वर्षीय एक नाबालिग ने पैसा देने से मना करने पर बृहस्पतिवार रात को अपने पिता की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: बेटे ने पैसे नहीं देने पर पिता की पीट-पीटकर हत्या की

प्रयागराज, 21 मार्च उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में 16 वर्षीय एक नाबालिग ने पैसा देने से मना करने पर बृहस्पतिवार रात को अपने पिता की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना यमुना नगर के कौंधियारा थानाक्षेत्र के सेहरा गांव में बेची गई जमीन के पैसों को लेकर हुई।

सहायक पुलिस आयुक्त (बारा) संतलाल सरोज ने बताया कि शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक नाबालिग ने अपने 70 वर्षीय पिता भरत लाल पटेल की हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी जब मौके पर पहुंचे तब उन्हें भरत लाल पटेल की लाश घर के आंगन में मिली।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की तीन बेटियां हैं, जिनके लिए उसने अपनी कुछ जमीन बेची थी और उनका बेटा पैसे देने की मांग कर रहा था।

उन्होंने बताया कि पैसा नहीं देने पर नाबालिग ने अपने पिता की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

सरोज ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम और श्वान दस्ता बुला गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की बेटी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2025 12:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).