Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने पांच साल से फरार प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के आरोप में पांच साल से वांछित एक प्रॉपर्टी डीलर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
नोएडा, 13 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के आरोप में पांच साल से वांछित एक प्रॉपर्टी डीलर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की गोरखपुर इकाई द्वारा तलाशी लिए जाने के बाद आरोपी को उसके गांव में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बयान में कहा, “फयाज अहमद प्रॉपर्टी डीलर है. यह भी पढ़ें : भाजपा ने प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का किया दुरुपयोग : शरद पवार
उसके विरुद्ध धोखाधड़ी फर्जीवाड़े और आपराधिक साजिश का मामला गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा के बीटा दो पुलिस थाने में 2016 से दर्ज है. वह तभी से फरार था.” पुलिस ने कहा कि आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था.
Tags
संबंधित खबरें
Meerut Shocker: मेरठ में पत्नी के प्रेमी की दिनदहाड़े हत्या; आरोपी ने कबूलनामे का वीडियो वायरल कर किया सरेंडर
‘Will Pee in Your Mouth’: मथुरा जंक्शन पर चाय में देरी होने पर सिपाही ने वेंडर को जड़ा थप्पड़, दी बेहद भद्दी गालियां; वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड
वाराणसी में अंडरगारमेंट्स चोरी का वीडियो वायरल: तीन महिलाएं सीसीटीवी में कैद, महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष पर लगे आरोप (Watch Video)
Meerut Shocker: मेरठ में दुखद हादसा, घर में आग लगने से एक ही परिवार के 5 बच्चे और 1 महिला की मौत; VIDEO
\