देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बुधवार को एक युवक को अपने पिता की लाठी से पीट-पीट कर कथित तौर पर हत्या करने के लिए गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवक को ऐसा करने के लिये उकसाने के आरोप में उसके दादा को भी गिरफ्तार किया गया है।
भदोही, 11 सितंबर उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बुधवार को एक युवक को अपने पिता की लाठी से पीट-पीट कर कथित तौर पर हत्या करने के लिए गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवक को ऐसा करने के लिये उकसाने के आरोप में उसके दादा को भी गिरफ्तार किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली इलाके के नेवादा कलां में रहने वाले सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी श्याम लाल गौतम (75) और उनके बेटे अशोक गौतम (50) के बीच पैतृक संपत्ति को बेचने की बात पर बुधवार दोपहर विवाद हो गया, जिसके बाद अशोक के बेटे वीरेंद्र ने अपने पिता को लाठी से पीट-पीट कर घायल कर दिया।
उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि वीरेंद्र ने अपने दादा श्याम लाल गौतम के उकसाने पर अपने पिता की हत्या की।
उन्होंने बताया कि इस मामले में वीरेंद्र और उसके दादा श्याम लाल को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2024 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

