एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: पौड़ी में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, 22 अन्य लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर क्षेत्र में रविवार को एक बस के खाई में गिरने से छह यात्रियों की मृत्यु हो गयी तथा 22 अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: पौड़ी में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, 22 अन्य लोग घायल

देहरादून, 12 जनवरी उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर क्षेत्र में रविवार को एक बस के खाई में गिरने से छह यात्रियों की मृत्यु हो गयी तथा 22 अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआएफ) से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना दहलचौरी के पास उस समय हुई, जब बस अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

एसडीआरएफ ने बताया कि हादसे के समय बस पौड़ी से दहलचौरी जा रही थी और वाहन में कुल 28 लोग सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य यात्री ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

एसडीआरएफ के मुताबिक, दुर्घटना के बाद बचाव अभियान संचालित करने में स्थानीय लोगों ने भी मदद की और घायलों को निकाल कर पौड़ी के जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

एसडीआरएफ ने बताया कि घायलों में से आठ लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए श्रीनगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र स्थानांतरित किया गया।

पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान पर निगरानी रखी।

उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

धामी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2025 10:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).