देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : चीनी मिल पर हंगामा करने के मामले में पूर्व विधायक सहित छह आरोपी दोषी करार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने शाहाबाद की एक चीनी मिल में घुसकर मारपीट के आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर समेत छह लोगों को दोषी करार दिया है।

रामपुर (उप्र), 19 जून उत्तर प्रदेश में विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने शाहाबाद की एक चीनी मिल में घुसकर मारपीट के आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर समेत छह लोगों को दोषी करार दिया है।

अदालत उन्हें बृहस्पतिवार को सजा सुना सकती है।

जिला शासकीय अधिवक्ता सीमा राणा ने बताया कि शाहाबाद स्थित राणा चीनी मिल के अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने 16 जनवरी 2012 को मामला दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि चीनी मिल में ट्रैक्टर ट्रॉली निकालने को लेकर हुए विवाद में दिवाकर की अगुवाई में कुछ लोगों ने मारपीट और तोड़फोड़ की थी जिसमें कुछ कर्मी घायल हुए थे।

राणा ने बताया कि इस मामले में दिवाकर समेत 38 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि एमपी-एमएलए अदालत के न्यायाधीश विजय कुमार ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद इस मामले में पूर्व विधायक दिवाकर, कृष्णपाल, भारत, संजू यादव, मेघराज और सुरेश गुप्ता नामक आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत उन्हें बृहस्पतिवार को सजा सुना सकती है।

राणा ने बताया कि इस मामले में अदालत ने 21 अन्य आरोपियों को सबूत के अभाव में बरी कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now