देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: मानहानि मामले में राहुल गांधी को 26 जुलाई को अदालत में पेश होने के आदेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुलतानपुर की विशेष सांसद-विधायक अदालत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 26 जुलाई को पेश होने का मंगलवार को आदेश दिया।
सुलतानपुर (उप्र), दो जुलाई सुलतानपुर की विशेष सांसद-विधायक अदालत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 26 जुलाई को पेश होने का मंगलवार को आदेश दिया।
गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है।
अदालत ने पिछले सप्ताह की सुनवाई में गांधी को दो जुलाई को पेश होने के लिए कहा था।
शुक्ला ने बताया कि चूंकि लोकसभा सत्र जारी है इसलिए गांधी अदालत में पेश नहीं हो सकते और उन्होंने सुनवाई की नयी तारीख मांगी।
उन्होंने बताया कि उनके आवेदन पर विचार करते हुए न्यायाधीश शुभम वर्मा ने गांधी को 26 जुलाई को अदालत में पेश होने के लिए कहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय मिश्रा ने वर्ष 2018 में मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था।
गांधी इसी मामले में 20 फरवरी को अमेठी में अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ रोककर अदालत में पेश हुए थे। अदालत ने उस वक्त उन्हें जमानत दे दी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2024 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

