एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: थाना प्रभारी ने चरित्रहीन कहा, तो आहत महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

पुलिस के अनुसार महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार बेटी के साथ हुए अत्याचार की शिकायत लेकर महिला शुक्रवार को माधोटांडा थाने गई थी.

Uttar Pradesh: थाना प्रभारी ने चरित्रहीन कहा, तो आहत महिला ने की आत्महत्या की कोशिश
suicide (Photo Credit : maxpixel)

पुलिस के अनुसार महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार बेटी के साथ हुए अत्याचार की शिकायत लेकर महिला शुक्रवार को माधोटांडा थाने गई थी. आरोप है कि इंस्पेक्टर द्वारा चरित्रहीन कहे जाने से आहत महिला ने घर आकर जहर खा लिया. महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

मामला पुलिस अधीक्षक (एसपी) के संज्ञान में आने के बाद तत्काल क्षेत्राधिकारी (सीओ) पूरनपुर को पूरे मामले की जांच सौंप दी गई. सीओ ने माधोटांडा पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार महिला का पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसमें वह शिकायत करने थाने गई थी. पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक दिनेश प्रभु ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि महिला के परिजनों ने माधोटांडा थाना प्रभारी की लिखित शिकायत की जिसके बाद मामले की जांच सीओ पूरनपुर को सौंपी गई और वह जांच कर रहे हैं.जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : बिहार में आपत्तिजनक व्हाट्सएप पोस्ट पर आईएएस अधिकारी के खिलाफ मुकदमा

उन्होंने बताया कि महिला की हालत में सुधार हो रहा है. जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता से शहर कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने मिलकर मामले की जानकारी ली. पूरी घटना की जानकारी करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2022 12:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).