देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: पुलिस ने मथुरा से चार अंतरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार कथित अंतरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार किया, जिनमें से तीन मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मथुरा (उप्र), 17 अगस्त मथुरा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार कथित अंतरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार किया, जिनमें से तीन मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इन्होंने नया गिरोह बनाया था और गोवर्धन मार्ग पर नहर पटरी के पास एक व्यापारी को लूटने की साजिश रच रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने जिले के विशेष अभियान समूह (एसओजी) की मदद से शुक्रवार रात बदमाशों को घेर लिया।
उन्होंने बताया कि इसके बाद लुटेरों ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में तीन आरोपी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पांडेय ने बताया कि गिरोह का सरगना अभिषेक तिवारी इंदौर (मध्यप्रदेश) का रहने वाला है और उसके खिलाफ वहां करीब 24 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर मध्यप्रदेश पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।
पुलिस ने बताया कि अन्य तीन लुटेरों की पहचान आकाश, विशंभर और विष्णु राणा के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि पैर में गोली लगने से अभिषेक, विशंभर और विष्णु राणा घायल हो गए।
उसने बताया कि अपराधियों के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, पुलिस की दो वर्दियां और कारतूस सहित अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि ये लोग पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट करते थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2024 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

