देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: पंचायत ने छेड़छाड़ के दोषी बुजुर्ग को दी जूते मारने की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पंचायत ने एक महिला से छेड़छाड़ के आरोपी 60 वर्षीय व्यक्ति को जूतों से पीटने का आदेश सुनाया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर, 17 मार्च उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पंचायत ने एक महिला से छेड़छाड़ के आरोपी 60 वर्षीय व्यक्ति को जूतों से पीटने का आदेश सुनाया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना चरथावल क्षेत्र के महावलीपुर की है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक बुजुर्ग को दो बार जूते मारते हुए देखा सकता है।

‘सजा’ पाए व्यक्ति की पहचान तीरथ पाल के रूप में हुई है।

तीरथपाल पर आरोप है कि उसने पिछले शनिवार को शौच के लिए निकली 30 वर्षीय एक महिला से छेड़छाड़ की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शिकायत के बाद पंचायत की बैठक हुई, जिसमें तीरथ पाल को दोषी मानते हुए उसे दो बार जूते मारने की सजा सुनाई गई।

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 76 (महिला के कपड़े उतारने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत तीरथपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष राजेश धनगर ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की हालांकि आरोपी फिलहाल फरार है।

उन्होंने बताया, “हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, पंचायत के फैसले के बारे में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\