देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : मामूली विवाद में व्यक्ति ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दो भाइयों के बीच हुए झगड़े में युवक ने अपने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
शाहजहांपुर, 28 जून उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दो भाइयों के बीच हुए झगड़े में युवक ने अपने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि रोजा थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव में रहने वाला डब्लू नाम का युवक बृहस्पतिवार को अपने छोटे भाई सोनू (25) की मोटरसाइकिल मांग कर ले गया था और शाम को जब वह वापस लौटा तो बाइक का इंडिकेटर टूटा हुआ था।
उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हो गया हालांकि परिजनों ने किसी तरह मामला शांत करवाया।
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब सोनू सो रहा था तभी डब्लू ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि सोनू को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मीणा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी डब्लू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2024 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

