देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, तीन अन्य लोग झुलसे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
बिजनौर, 24 जून उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, थाना शेरकोट के मुबारकपुर गावड़ी में एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दो मोटरसाइकिलों से घर लौट रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गयी, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गये।
अफजलगढ़ की पुलिस क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने की यह घटना रामगंगा पुल के निकट हुई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने चारों लोगों को धामपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनमें से एक रूपेंद्र (32) को मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि वहीं तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर है।
उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान अरविंद, अनिल और ओमप्रकाश के रूप में हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2024 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

