एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : प्रयागराज के मेजा में ट्रक से कुचलने से एक छात्रा की मौत, तीन छात्राएं घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार दोपहर एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूल से लौट रही एक छात्रा की मौत हो गई जबकि तीन अन्य छात्राएं घायल हो गईं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : प्रयागराज के मेजा में ट्रक से कुचलने से एक छात्रा की मौत, तीन छात्राएं घायल

प्रयागराज, 24 सितंबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार दोपहर एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूल से लौट रही एक छात्रा की मौत हो गई जबकि तीन अन्य छात्राएं घायल हो गईं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना यमुना नगर में मेजा थानाक्षेत्र में टिकुरी समहन गांव में हुई।

मेजा के सहायक पुलिस आयुक्त रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि साइकिल पर सवार ये छात्राएं विद्यालय से अपने घर लौट रही थीं और ट्रक की चपेट में आने से एक छात्रा सरस्वती (16) की मौत हो गई जबकि तीन अन्य छात्राएं घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।

पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि दुर्घटना के बाद एक छात्रा का हाथ ट्रक के पहिये में फंस गया था और पुलिस अधिकारियों ने हाइड्रोलिक लिफ्ट और अन्य बचाव उपकरणों की मदद से छात्रा को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

उन्होंने बताया कि इस बीच, घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी, जिसे अग्निशमन की मदद से बुझाया गया और भीड़ को तितर बितर किया गया।

अधिकारी ने बताया कि ट्रक के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2024 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).