एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, आठ लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा-बाह राजमार्ग पर किन्दरपुरा के बीच मंगलवार को रोडवेज और प्राइवेट बस की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और आठ लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, आठ लोग घायल

आगरा, आठ अक्टूबर उत्तर प्रदेश के आगरा-बाह राजमार्ग पर किन्दरपुरा के बीच मंगलवार को रोडवेज और प्राइवेट बस की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और आठ लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे बेहतर इलाज के लिए आगरा के ‘हायर सेंटर’ स्थानांतरित किया गया।

बाह थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि दोनों बसों की टक्कर में नौ लोग घायल हुए, जिनमें एक की मौत हो गयी है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि सात लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान महावीर प्रसाद (65) के रूप में हुई, जो गढ़ी बसौनी थानाक्षेत्र के बासौनी का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हालांकि अभी तक दुर्घटना से संबंधित शिकायत नहीं मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2024 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).