एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: छठ पर लहंगा नहीं दिलवाने को लेकर नाबालिग लड़की ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में छठ पर परिजनों द्वारा लहंगा नहीं दिलवाये जाने के कारण एक नाबालिग लड़की ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: छठ पर लहंगा नहीं दिलवाने को लेकर नाबालिग लड़की ने आत्महत्या की

बलिया, नौ नवंबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में छठ पर परिजनों द्वारा लहंगा नहीं दिलवाये जाने के कारण एक नाबालिग लड़की ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार को सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुही गांव में हुई।

पुलिस के अनुसार, नीलम (13) का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला।

सुखपुरा के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि नीलम कई दिनों से अपनी मां से लहंगा दिलवाने की जिद कर रही थी।

अधिकारी ने बताया कि नीलम के पिता बाहर नौकरी करते हैं और परिजन आर्थिक संकट के कारण लहंगा नहीं दिलवा सके, जिससे परेशान होकर नाबालिग ने आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2024 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).