देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : कुएं से व्यक्ति का शव बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रविवार को एक व्यक्ति का शव कुएं से बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कौशांबी, 13 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रविवार को एक व्यक्ति का शव कुएं से बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सराय अकिल थाना क्षेत्र के छेकवा गांव के रहने वाले सत्तू सरोज ने पुलिस को सूचना दी कि उसके चाचा चौबे लाल (47) गांव के बाहर एक कुएं में गिर गए।
अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन दल के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और चौबे लाल का शव कुएं से बाहर निकाला।
उन्होंने बताया कि चौबे लाल के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे।
अधिकारी ने बताया कि कुएं में पानी नहीं था और प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि चोट लगने के कारण ही चौबे लाल की मौत हुई है।
सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हालांकि चौबे लाल के परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी गई।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2024 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

