देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के होटल के कमरे में व्यक्ति का शव मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद के कौशांबी इलाके के एक होटल के कमरे से सोमवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गाजियाबाद (उप्र), 22 जुलाई गाजियाबाद के कौशांबी इलाके के एक होटल के कमरे से सोमवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि कौशांबी के होटल ‘लेमन ट्री’ के एक कमरे में एमिल जोसेफ (35) नाम के युवक का शव मिला जो कि दिल्ली के प्रीतमपुरा का निवासी था। उसने बताया कि उसने रविवार शाम को होटल में प्रवेश किया था और वह गुरुग्राम की एक कंपनी में कर संबंधी विश्लेषक के तौर पर काम करता था।
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे होटल के प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी कि कमरा नंबर-610 में बीती रात ठहरा एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है।
ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल ने बताया कि प्रबंधक ने जोसेफ के भाई के कहने पर दूसरी चाबी से दरवाजा खोला।
उन्होंने बताया कि जब उसका भाई कर्मचारी के साथ कमरे के अंदर पहुंचा तो जोसेफ को बेहोशी की हालत में पाया और उसने चादर पर उल्टी की हुई थी।
डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने जांच के लिए उसका लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सामान कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2024 01:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

