देश की खबरें | भाजपा सांसद रमेश चंद बिंद से जबरन वसूली की कोशिश करने के आरोप में उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा सांसद रमेश चंद बिंद से 10 लाख रुपये की वसूली की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 अगस्त लोकसभा सांसद रमेश चंद बिंद से 10 लाख रुपये की वसूली की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के भदोही निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बिंद ने अपनी शिकायत में कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति ने सोमवार को उन्हें दो बार फोन करके पैसे मांगे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 10 लाख रुपये न देने पर सांसद को उनका और उनके बेटे का अपहरण करने की धमकी दी और उन्हें अपशब्द भी कहे।

पुलिस ने कहा कि बिंद की शिकायत के आधार पर मंगलवार को यहां नॉर्थ एवेन्यू थाने में मामला दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कॉल विवरण का पता लगाया तो आरोपी की पहचान मिथिलेश के रूप में हुई और उसे बृहस्पतिवार को हरियाणा के मानेसर से गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि भदोही के निवासी मिथिलेश के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\