देश की खबरें | ताकत एवं सामर्थ्य से भारत के विकास इंजन के रूप में स्थापित हो रहा उत्तर प्रदेश:योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुरादाबाद जिले के ढकिया (बिलारी) में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने के बाद 16 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।

योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुरादाबाद जिले के ढकिया (बिलारी) में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने के बाद 16 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में अब दंगे नहीं होते। यहां सब कुछ चंगा है। बेटियां स्कूल जाती हैं। कानून बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। डबल इंजन की सरकार विकास की बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रही है और उत्तर प्रदेश अपनी ताकत एवं सामर्थ्य से देश के विकास का इंजन बन रहा है।''

योगी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की जयंती पर ‘‘हम जाट महासभा और चौधरी चरण सिंह स्मारक समिति को धन्यवाद देते हैं।’’चौधरी चरण सिंह की स्मृतियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा ,‘‘ चौधरी चरण सिंह भारत की अर्थव्यवस्था को गहराई से समझते थे। उनका मानना था कि किसान गरीब रहेगा तो भारत गरीब होगा। भारत की समृद्धि का रास्ता गांव, खेत, खलिहानों से होकर जाता है।’’

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले सरकारें आगे होती थीं और समाज पीछे होता था, लेकिन अब चौधरी चरण सिंह स्मारक और जाट महासभा आगे है, सरकार उनके पीछे खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े नौ वर्ष में किसानों के जीवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में व्यापक परिवर्तन हुआ है तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से किसानों की समृद्धि के द्वार खुले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता किसानों की खुशहाली के लिए उनकी सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों के बाद भगवान राम विराजमान हो रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\