देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: संदिग्ध परिस्थितियों में दरोगा को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बृहस्पतिवार दोपहर कोतवाली नगर परिसर में तैनात उप निरीक्षक (दरोगा) को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की पुष्टि की।

सुलतानपुर, 29 मई उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बृहस्पतिवार दोपहर कोतवाली नगर परिसर में तैनात उप निरीक्षक (दरोगा) को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की पुष्टि की।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि अवकाश पर रवाना होते समय उपनिरीक्षक जगदीश सिंह की सर्विस रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गयी, जो उनकी जांघ में लगी।

उन्होंने बताया कि जगदीश को त्वरित उपचार दिया गया और वह अब ठीक हैं तथा उन्हें बेहतर इलाज दिया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि मामले की गहराई से राजपत्रित अधिकारी द्वारा जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, जगदीश सिंह कोतवाली नगर में तैनात हैं और बृहस्पतिवार को आवश्यक कार्य से छुट्टी लेकर घर जाते समय उन्होंने दीवान के पास सर्विस रिवॉल्वर ले जाकर जमा की थी।

पुलिस ने बताया कि दीवान द्वारा मैगजीन निकालते समय ट्रिगर दब गया और दीवार पर लगकर गोली सीधे जगदीश की जांघ पर जा लगी, जिससे वे वहीं गिर गए।

पुलिस के मुताबिक, कुछ पुलिसकर्मी दौड़ कर दीवान के कमरे में पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने आनन फानन में जगदीश को राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड