जरुरी जानकारी | बिजली मांग में बढ़ोतरी को पूरा करने की तैयारी में उत्तर प्रदेश: मंत्री श्रीकांत शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि राज्य में बिजली पारेषण क्षमता को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है, क्योंकि अगली गर्मियों तक बिजली की मांग 26,500 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना है।

नयी दिल्ली, तीन सितंबर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि राज्य में बिजली पारेषण क्षमता को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है, क्योंकि अगली गर्मियों तक बिजली की मांग 26,500 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने एक बयान में गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश पारेषण निगम लिमिटेड (यूपीटीसीएल) के अधिकारियों को राज्य में बिजली की बेरोकटोक आपूर्ति के लिए 50 नए बिजली पारेषण उपकेंद्र चालू करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

इस समय राज्य में लगभग बिजली 550 उपकेंद्र हैं।

शर्मा ने कहा, ‘‘इस साल अधिकतम मांग 23,419 मेगावाट थी, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। अगली गर्मियों (सीजन) तक अधिकतम मांग 26,500 मेगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है। हम अपने नेटवर्क में लगातार सुधार कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

उन्होंने कहा कि ऐसे में आयात क्षमता को बढ़ाकर 14000 मेगावाट और पारेषण क्षमता को 28000 मेगावाट तक किया जाएगा।

शर्मा ने आगे कहा कि 50 नए उपकेंद्रों को लगाने का काम जून 2021 तक पूरा हो जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक ट्रिपिंग और कम वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए भी कड़े उपाए किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट