देश की खबरें | अराजक राज्य में तब्दील हो गया है उत्तर प्रदेश : माकपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश एक ‘‘अराजक राज्य’’ में तब्दील हो गया है। माकपा ने यह आरोप गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में हत्या किये जाने के बाद लगाया।

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश एक ‘‘अराजक राज्य’’ में तब्दील हो गया है। माकपा ने यह आरोप गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में हत्या किये जाने के बाद लगाया।

माकपा ने एक बयान में आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में और मीडिया के सामने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश पूरी तरह से ‘‘अराजक राज्य’’ बन गया है।

माकपा ने कहा, ‘‘जिस तरह से पुलिस बल की भारी मौजूदगी में दो व्यक्तियों की हत्या की गई, वह आधिकारिक मिलीभगत की ओर इशारा करती है। इसे बार-बार होने वाली मुठभेड़ों की पृष्ठभूमि में देखा जाना चाहिए, जो न्यायेत्तर हत्याओं के अलावा और कुछ नहीं हैं।’’

माकपा ने कहा, "इस स्थिति के लिए आदित्यनाथ सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है।"

अहमद और उसके भाई खालिद अज़ीम उर्फ अशरफ की शनिवार रात मीडिया से बातचीत के दौरान तीन व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अतीक और अशरफ की तब हत्या कर दी गई जब पुलिसकर्मी दोनों को चिकित्सकीय जांच के लिए प्रयागराज के एक मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने अहमद और अशरफ की हत्याओं की जांच के लिए रविवार को तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया।

आयोग की अध्यक्षता उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अरविंद कुमार त्रिपाठी करेंगे। अधिकारियों ने प्रयागराज में कहा कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश बृजेश कुमार सोनी और पूर्व डीजीपी सुबेश कुमार सिंह इसके सदस्य होंगे।

माकपा ने कहा, ‘‘उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इन हत्याओं के पीछे जो लोग भी हैं उनकी पहचान की जानी चाहिए और कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान