Ayodhya: दीपावली पर उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या में 12 लाख दीये जलाएगी
इस बयान में बताया गया है कि नदी के तट पर नौ लाख दीये जलाए जाएंगे और शेष तीन लाख दीये शहर के अन्य हिस्सों में तीन नवंबर को शाम छह से साढ़े छह बजे के बीच जलाए जाएंगे. रामलीला का मंचन करने के लिए श्रीलंका से एक सांस्कृतिक समूह को बुलाया गया है, जबकि एक नवंबर से पांच नवंबर तक कई साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होगा.
अयोध्या: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की सरकार ‘‘दीपोत्सव’’ (Deepotsav) पर यहां 12 लाख दीये जलाएगी जिसमें से नौ लाख दीये सरयू नदी (Saryu River) के तट पर जलाए जाएंगे. पिछले वर्ष ‘‘दीपोत्सव’’ पर छह लाख से अधिक दीये जलाए गए थे जो एक विश्व रिकॉर्ड (World Record) था. सरकार के बयान के अनुसार, सोमवार से शुरू हो कर पांच दिनों तक चलने वाले समारोह के दौरान रामलीलाओं का मंचन, थ्री डी होलोग्राफिक प्रदर्शन, लेजर शो और आतिशबाजी भी होगी. Ayodhya: राम जन्मभूमि को भेंट में दिया गया अशोक वाटिका से लाया गया पत्थर का एक टुकड़ा
इस बयान में बताया गया है कि नदी के तट पर नौ लाख दीये जलाए जाएंगे और शेष तीन लाख दीये शहर के अन्य हिस्सों में तीन नवंबर को शाम छह से साढ़े छह बजे के बीच जलाए जाएंगे. रामलीला का मंचन करने के लिए श्रीलंका से एक सांस्कृतिक समूह को बुलाया गया है, जबकि एक नवंबर से पांच नवंबर तक कई साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होगा.
नेपाल के जनकपुर से आई टीम सोमवार को रामलीला का मंचन करेगी, जबकि जम्मू-कश्मीर, गुजरात, असम, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से आई टीमें पांच दिनों तक चलने वाले समारोह के दौरान इसका मंचन करेंगी. जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि तीन नवंबर को ‘‘दीपोत्सव’’के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अयोध्या के राम कथा पार्क में ‘‘पुष्पक विमान’’ (हेलीकॉप्टर) से भगवान राम, लक्ष्मण और सीता का सांकेतिक रूप से स्वागत करेंगे.
मुख्यमंत्री ‘‘सरयू आरती’’ भी करेंगे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2021 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).