एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश सरकार ने उर्वरकों की अधिक कीमत और कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को राज्य में उर्वरकों की कालाबाजारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं और उर्वरकों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश सरकार ने उर्वरकों की अधिक कीमत और कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

लखनऊ, नौ जुलाई उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को राज्य में उर्वरकों की कालाबाजारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं और उर्वरकों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक सरकार ने खरीफ सीजन के दौरान किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए यूरिया, डीएपी और एनपीके समेत उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की है।

बयान में कहा गया है कि आठ जुलाई को राज्य में 32,700 मीट्रिक टन यूरिया और 6,566 मीट्रिक टन डीएपी का वितरण किया गया। इसके अलावा फिलहाल जिला गोदामों और खुदरा केंद्रों में 14.59 लाख मीट्रिक टन यूरिया और 5.63 लाख मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक स्टॉक में हैं।

बयान के अनुसार खाद के ज्यादा दाम वसूले जाने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं और शिकायत दर्ज कराने के लिए एक हेल्पलाइन— 0522-2209650 शुरू की है।

बयान में कहा गया है कि निर्देशों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सरकार ने किसानों को सलाह दी है कि वे उर्वरकों का अनावश्यक रूप से भंडारण न करें, खासकर आलू और सरसों जैसी आगामी फसलों के लिए क्योंकि पर्याप्त स्टॉक पहले से ही उपलब्ध है। इस वर्ष, राज्य में 65 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई का लक्ष्य रखा गया है जिसमें से अब तक 48 प्रतिशत (30.95 लाख हेक्टेयर) पूरी हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).