एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: एटा में पांच ‘फर्जी’ क्लीनिक सील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के एटा जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित किये जा रहे पांच क्लीनिक सील कर दिये।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: एटा में पांच ‘फर्जी’ क्लीनिक सील

एटा, 24 जुलाई उत्तर प्रदेश के एटा जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित किये जा रहे पांच क्लीनिक सील कर दिये।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. उमेश त्रिपाठी के निर्देश पर अलीगंज थानाक्षेत्र के अलीगंज विकास खंड में छापेमारी की गई।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. सुधीर मोहन ने इस अभियान का नेतृत्व किया।

उन्होंने बताया कि कई क्लीनिक बिना उचित पंजीकरण या चिकित्सीय योग्यता के संचालित होते पाये गये।

अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई तथाकथित चिकित्सक अपने क्लीनिक बंद करके मौके से भाग गए।

डॉ. मोहन ने बताया कि इन कथित क्लीनिकों में इलाज के नाम पर लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा था और ये झोलाछाप चिकित्सक बिना किसी औपचारिक मेडिकल डिग्री या पंजीकरण के मरीजों का इलाज कर रहे थे।

यह कार्रवाई हाल ही में इसी इलाके में एक अयोग्य चिकित्सक के कथित तौर पर इलाज के कारण हुई एक नाबालिग की मौत के बाद की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).