एजेंसी न्यूज

UP Shocker: शर्मनाक! शराब के नशे में दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर में पुलिस ने शराब के नशे में दो नाबालिग बेटियों से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के लिए उनके पिता को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

UP Shocker: शर्मनाक! शराब के नशे में दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार

संत कबीरनगर, 12 जुलाई : उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर में पुलिस ने शराब के नशे में दो नाबालिग बेटियों से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के लिए उनके पिता को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक संदीप मीणा ने बताया कि एक महिला ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसके पति ने 10 जुलाई को रात के समय छत पर सो रही अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया.

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी ने डर की वजह से किसी को इस घटना के बारे में नहीं बताया. शिकायत में आरोप लगाया गया कि अगले दिन 11 जुलाई की शाम को आरोपी ने शराब के नशे में अपनी 15 वर्षीय दूसरी बेटी से दुष्कर्म किया. महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर घर आता है. यह भी पढ़ें : Patna Accident: बिहार के पटना में नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला की शिकायत पर शुक्रवार रात भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).