देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : छह हजार रुपये के जाली नोट बरामद, एसी मिस्त्री गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला पुलिस ने एयर कंडीशन मशीन की मरम्मत का काम करने वाले मिस्त्री के पास से छह हजार रूपए के जाली नोट बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 20 जनवरी जिला पुलिस ने एयर कंडीशन मशीन की मरम्मत का काम करने वाले मिस्त्री के पास से छह हजार रूपए के जाली नोट बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि कांट थाना पुलिस चुनाव के मद्देनजर वाहनों की तलाशी का अभियान चला रही है। इसी दौरान जसवंतपुर पुलिया के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में खड़ा देख उसकी तलाशी ली गई। उसके पास से 100-100 रुपये के नोट में छह हजार रुपये के जाली नोट मिले।
आरोपी तालिब से हुई पूछताछ के आधार पर अधिकारी ने बताया कि कांट कस्बे का रहने वाला तालिब एसी मरम्मत का काम करता है। मशीन के कलपुर्जे लाने के लिए वह अकसर निजी बसों से दिल्ली आता-जाता रहता है। इसी दौरान तालिब की जान पहचान बस परिचालक समसुद्दीन से हुई, जिसने उसे आठ हजार रूपये में 20 हजार रूपये के नकली नोट उसे दिए।
कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी तालिब को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया जिसने उसे बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)