देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: पति समेत 10 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में 45 वर्षीय एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति समेत ससुराल पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भदोही, 20 दिसंबर उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में 45 वर्षीय एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति समेत ससुराल पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि घटना 13 दिसंबर की है और इस मामले में पीड़िता रीतम गौतम की तहरीर पर उसके पति अरविंद गौतम समेत 10 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कात्यायन ने बताया कि रीतम गौतम की शादी 21 वर्ष पहले अरविंद गौतम से हुई थी और दोनों के तीन बच्चे हैं।

उन्होंने बताया कि शादी के बाद दहे के लिए शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के साथ ही अरविंद पर एक दूसरी महिला से शादी करने का भी आरोप है।

शिकायत के मुताबिक, पीड़िता अपनी मां की तबियत खराब होने पर 28 नवंबर को अपनी एक बेटी और दो बेटों के साथ मायके आई थी और जब वह 13 दिसंबर को मिर्जापुर वापस अपने ससुराल लौटी तो पति सहित अन्य परिजनों ने उसे आने से रोका, उसके साथ कथित रूप से मारपीट की और निर्वस्त्र कर दिया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इस बीच तीन लोगों ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म करने की भी कोशिश की।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि इसके बाद उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे रस्सी से बांध कर एक गाड़ी में बैठाया और उसके मायके से कुछ दूर सड़क पर फेंक कर भाग निकले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड