देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन जैसे हालात नहीं हैः सिद्धार्थ नाथ सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन जैसे हालात नहीं है और यहां की स्थिति अन्य प्रदेशों के मुकाबले काफी बेहतर है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

प्रयागराज, 26 अगस्त उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन जैसे हालात नहीं है और यहां की स्थिति अन्य प्रदेशों के मुकाबले काफी बेहतर है।

सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आबादी के लिहाज से पूरे देश में कोरोना मृत्यु दर सबसे कम उत्तर प्रदेश में है।

यह भी पढ़े | जीएसटी में राज्यों को छूट दिए जाने को लेकर कल होगी बैठक, यह GST काउंसिल की 41वीं बैठक होगी: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का बयान ऐसे समय में आया है जब इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार को अपनी टिप्पणी में प्रदेश में 15 दिन के लिए लॉकडाउन लगाने की बात कही थी।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति अजीत कुमार की खंडपीठ ने कहा था, “जब हमें रोजी-रोटी और जीवन के बीच संतुलन बनाना होता है तो जीवन का रहना जरूरी है। जीने के लिए भोजन जरूरी है, न कि भोजन के लिए जीवन। हमें नहीं लगता कि एक पखवाड़े के लिए लॉकडाउन लगाने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था ऐसी स्थिति में पहुंच जाएगी कि लोग भूखे मरने लगेंगे।”

यह भी पढ़े | Police Beat ABVP Members in Dhule: महाराष्ट्र के धुले में एबीवीपी के सदस्यों ने मंत्री अब्दुल सत्तार की गाड़ी के आगे किया प्रदर्शन, पुलिस ने की पिटाई, (Watch Video).

न्यायालय की टिप्पणी पर हालांकि मंत्री ने कहा, “मैंने उच्च न्यायालय का आदेश अभी पढ़ा नहीं है। अगर न्यायालय ने ऐसा कुछ कहा है तो सरकार उस पर विचार करेगी।”

मंत्री ने यहां सर्किट हाउस में अपने विधानसभा क्षेत्र शहर पश्चिमी में छह करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित 47 सड़कों का लोकार्पण किया।

प्रदेश में कानून व्यवस्था पर मंत्री ने कि नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के मुताबिक उत्तर प्रदेश में डकैती और बलात्कार जैसे अपराधों में पिछले तीन सालों में काफी कमी आई है। कानून व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है।

उन्होंने बताया कि पाल समुदाय के जीवन में बदलाव के लिए गांजा गांव में ऊन प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित हो रहा है। प्रयागराज में पाल समुदाय से जुड़े लगभग दो लाख लोग हैं जो इस यूनिट से लाभान्वित होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\