एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: इंजेक्शन लगाने के बाद लापरवाही से बच्चे की मौत के आरोप में चिकित्सक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया में जुकाम के इलाज के लिए इंजेक्शन लगाने के बाद लापरवाही से बच्चे की मौत के मामले में एक चिकित्सक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: इंजेक्शन लगाने के बाद लापरवाही से बच्चे की मौत के आरोप में चिकित्सक गिरफ्तार

बलिया (उप्र), छह नवंबर उत्तर प्रदेश के बलिया में जुकाम के इलाज के लिए इंजेक्शन लगाने के बाद लापरवाही से बच्चे की मौत के मामले में एक चिकित्सक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने कहा कि डॉ. फिरोज को मनियार इलाके से गिरफ्तार किया गया और लड़के की मां की शिकायत के आधार पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है।

शिकायत के मुताबिक, महिला अपने बेटे अनिल रावत को जुकाम होने पर मंगलवार शाम इलाज के लिए मनियर सदर बाजार इलाके में चिकित्सक के पास ले गई।

वीर ने कहा कि डॉ. फिरोज ने रावत को एक इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद लड़के के मुंह से झाग निकलने लगा और उसका रंग पीला पड़ गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मां अपने बेटे को मनियार सरकारी अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

वीर ने बताया कि पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 (लापरवाही के कारण मौत) और भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1956 की धारा 15(3) के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कहा, "बुधवार दोपहर को, पुलिस ने मनियार पावर हाउस के पास डॉ. फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान, उन्होंने उनके बयान के आधार पर एक सुई के साथ एक सिरिंज और मोनोसेफ 500 मिलीग्राम की एक खाली शीशी बरामद की।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2024 11:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).