देश की खबरें | उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव परिणाम घोषित, भाजपा का 75 में 67 सीटों पर जीत मिलने का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों के तहत शनिवार को राज्‍य निर्वाचन आयोग ने 53 जिलों के परिणाम घोषित कर दिये। वहीं, इससे पहले मंगलवार को 22 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये थे।

लखनऊ, तीन जुलाई उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों के तहत शनिवार को राज्‍य निर्वाचन आयोग ने 53 जिलों के परिणाम घोषित कर दिये। वहीं, इससे पहले मंगलवार को 22 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये थे।

राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 53 जिलों में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान हुआ तथा तीन बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई और देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिये गये।

सूत्रों के अनुसार शनिवार को हुई मतगणना में एटा, संत कबीर नगर, आजमगढ़ और बलिया में समाजवादी पार्टी, बागपत में राष्ट्रीय लोकदल, जौनपुर में निर्दलीय और प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल की उम्मीदवार को जीत मिली। इनके अलावा, शेष सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने जीती है।

सूत्रों के अनुसार मंगलवार को 22 जिलों में जो जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए थे, उनमें से 21 उम्मीदवार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हैं, जबकि सिर्फ इटावा में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को ट्वीट कर दावा किया कि ''भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में 75 में 67 सीटों पर विजय प्राप्त की है। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भगवा पार्टी की इस जीत का श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘यूपी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है।’’

शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की भव्य जीत पर योगी आदित्यनाथ और स्वतंत्र देव सिंह व सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। नरेंद्र मोदी व योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश के किसान, गरीब व वंचित वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा कर प्रगति के नए मापदंड स्थापित करती रहेगी।’’

नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार लगातार सबके विकास के लिए काम रही है। यह जीत भाजपा की नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है।’’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को ट्वीट कर दावा किया ,''भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में 75 में 67 सीटों पर विजय प्राप्त की है।’’

हालांकि, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा, ''जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में आज सत्तारूढ़ दल ने सभी लोकतांत्रिक मान्यताओं का तिरस्कार करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को एक मजाक बना दिया। सत्ता का ऐसा बदरंग चेहरा कभी नहीं देखा गया।’’

मतदान के दौरान विभिन्न जनपदों से समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक होने की भी सूचना है।

प्रतापगढ़ से मिली खबर के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में बाहुबली नेता एवं पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह समर्थक जनसत्ता दल की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी माधुरी सिंह पटेल ने जीत दर्ज की।

बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आनंद चौधरी को विजयी घोषित किया गया है। आनंद चौधरी मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अम्बिका चौधरी के बेटे हैं।

आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र विजय यादव को जीत मिली है। वहीं, एटा के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रेखा यादव विजयी घोषित की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड