एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद में युवक का शव बरामद, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के मुताबिक, टीला मोड़ थाना क्षेत्र के कुटी कॉलोनी जंगल के एक गहरे गड्ढे से शव को बरामद किया गया।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद में युवक का शव बरामद, पुलिस ने मामला दर्ज किया

पुलिस के मुताबिक, टीला मोड़ थाना क्षेत्र के कुटी कॉलोनी जंगल के एक गहरे गड्ढे से शव को बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त सोनिया विहार निवासी सत्येंद्र (30) के रूप में हुई, जो शुक्रवार शाम चार बजे अपने घर से निकला था लेकिन पूरी रात घर नहीं लौटा।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह पुलिस ने उसके पिता को शव बरामद होने की सूचना दी।

शालीमार गार्डन के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सूर्यबली मौर्य ने बताया कि युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गयी है और ऐसा प्रतीत होता है कि पैसों के विवाद के कारण हत्या हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सत्येंद्र के पिता की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्‍होंने कहा कि आरोपी की पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2023 11:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).