एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : अलीगढ़ में खेत के पास एक व्यक्ति का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक खेत के पास ग्रामीणों को एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र : अलीगढ़ में खेत के पास एक व्यक्ति का शव मिला

अलीगढ़ (उप्र), 15 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक खेत के पास ग्रामीणों को एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शव सोमवार सुबह इगलास थाना क्षेत्र के धौलिया गांव में झाड़ियों में मिला।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह की सैर पर गए एक स्थानीय निवासी ने सबसे पहले झाड़ी के नीचे शव का एक हिस्सा देखा।

उन्होंने तुरंत मदद के लिए और लोगों को बुलाया तथा अन्य लोगों की सहायता से शव का बाकी हिस्सा थोड़ी दूरी पर बरामद किया गया।

अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों को संदेह है कि संभवत: आवारा कुत्तों ने अवशेषों को खाने की कोशिश की होगी, क्योंकि शरीर के कुछ हिस्से क्षत-विक्षत थे।

पुलिस के क्षेत्राधिकारी (इगलास) राजीव द्विवेदी ने बताया, ‘‘पुलिस के श्वान दस्ते को तैनात किया गया है और मृतक की पहचान करने के लिए पड़ोसी गांवों से संपर्क किया गया है।’’

द्विवेदी ने कहा, ‘‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ज्यादा जानकारी मिलेगी। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।’’

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2024 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).