उत्तरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गये

कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि बुधवार देर रात लल्लू को लखनऊ लाया गया और उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया । बाद में उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।

जमात

लखनऊ, 21 मई आगरा में बुधवार को लखनऊ पुलिस द्वारा धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज के मामले में गिरफ्तार किये गये उत्तरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है ।

कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि बुधवार देर रात लल्लू को लखनऊ लाया गया और उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया । बाद में उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।

अवस्थी ने बताया कि कल देर रात लल्लू को अस्थायी जेल में रखा गया था। कोरोना वायरस की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं होने के बाद उन्हें लखनऊ जेल भेज दिया गया ।

लल्लू को आगरा की एक अदालत ने बुधवार को अंतरिम जमानत दे दी थी और उन्हें 20 हजार रूपये के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। हालांकि लखनऊ पुलिस की टीम ने एक मामले में उन्हें पुन: गिरफ्तार कर लिया था ।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक लल्लन कुमार ने बताया था कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को एक स्थानीय अदालत ने बुधवार दोपहर जमानत देकर रिहा कर दिया था ।

लल्लन कुमार ने बताया था कि इसके तुरंत बाद ही लखनऊ पुलिस की टीम ने राजधानी के हजरतगंज थाने में मंगलवार दर्ज एक मामले के सिलसिले में प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया ।

लल्लू को मंगलवार आगरा में गिरफ्तार किया गया था क्योंकि बसों को उत्तर प्रदेश में प्रवेश की अनुमति नहीं दिये जाने के विरोध में वह धरने पर बैठ गये थे ।

आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा था कि अजय कुमार लल्लू के खिलाफ फतेहपुर सीकरी थाने में भारतीय दंड संहिता एवं महामारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है । उन्हें मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया गया । उन्हें अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ पुलिस लाइन में रखा गया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\