देश की खबरें | उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का विस्तार, 69 नए पदाधिकारी नियुक्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने अपनी उत्तर प्रदेश इकाई की कमेटी का विस्तार करते हुए मंगलवार को 69 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की।
नयी दिल्ली/लखनऊ, 30 मार्च कांग्रेस ने अपनी उत्तर प्रदेश इकाई की कमेटी का विस्तार करते हुए मंगलवार को 69 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की।
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए तीन नए उपाध्यक्ष, 13 महासचिव और 53 सचिव नियुक्त किये गए हैं।
विश्व विजय सिंह, गयादीन अनुरागी और दीपक कुमार उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संजीव शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, राहुल छिछारिया, अंशु तिवारी, सुशील पासी, फूल कंवर, श्याम सुंदर उपाध्याय, शिव पांडेय, धीरेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, त्रिभुवन नारायण मिश्रा, मनिंद्र मिश्रा और कुमुंद गंगवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार के अनुसार, नयी नियुक्तियों के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षों की संख्या आठ हो गई है। इसके साथ ही पार्टी के 23 महासचिव और 75 हो गए हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि निकट भविष्य में पार्टी के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्ति किए जाने की संभावना है।
अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में अक्टूबर, 2019 में उत्तर प्रदेश की नयी कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया था। प्रियंका गांधी वाद्रा कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2021 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

