UP Shocker: शामली जिले में प्रेम संबंध को लेकर दसवीं कक्षा के छात्र की चाकू से गोद कर हत्या
शामली जिले के एक गांव में प्रेम संबंध को लेकर दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय बालक की चाकू से गोद कर कथित रूप से हत्या कर दी गई. उसका शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 11 मई: शामली जिले के एक गांव में प्रेम संबंध को लेकर दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय बालक की चाकू से गोद कर कथित रूप से हत्या कर दी गई. उसका शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. घटना कांधला थाना क्षेत्र के मखमुलपुर गांव में बुधवार शाम की है. यह भी पढ़ें: Delhi Shocker: वसंत विहार में अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मारकर एक युवक की हत्या
शामली के पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने मृतक गुरमीत के तीन दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिनमें से दो नाबालिग हैं. पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है. पूछताछ के दौरान एक आरोपी सौरभ ने पुलिस को बताया कि गुरमीत का आरोपियों में से एक की बहन के साथ प्रेम संबंध था और वे लोग इसके खिलाफ थे.
उन्होंने कहा कि सौरभ सहित तीनों दोस्तों ने गुरमीत को खेलने के लिए बुलाया और उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव मिलने के बाद घटना का पता चला. पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2023 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

