देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्कूल से लौट रही पांचवी कक्षा की एक छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
लखनऊ, 24 सितंबर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्कूल से लौट रही पांचवी कक्षा की एक छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सरोजिनी नगर में रहने वाली पांचवीं कक्षा की 14 वर्षीय एक छात्रा सोमवार दोपहर छुट्टी होने के बाद स्कूल से घर लौट रही थी कि तभी रास्ते में कार सवार दानिश और अमीन नाम के युवकों ने लड़की का बैग छीनने की कोशिश की।
सूत्रों के मुताबिक, विरोध करने पर उन्होंने छात्रा को जबरन अपनी कार में बैठा लिया और कृष्णा नगर स्थित एक होटल में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
सूत्रों ने बताया कि युवकों ने वारदात के दौरान घटना का कथित रूप से वीडियो भी बनाया और किसी को बताने पर नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी।
सूत्रों के मुताबिक, बाद में आरोपी युवक पीड़ित छात्रा को घर के पास छोड़कर भाग गये।
कृष्णा नगर के सहायक पुलिस आयुक्त विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2024 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

