देश की खबरें | उत्‍तर प्रदेश में रविवार शाम को थम जाएगा सात सीटों पर चुनाव प्रचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार रविवार शाम को समाप्‍त हो जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, एक नवंबर उत्‍तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार रविवार शाम को समाप्‍त हो जाएगा।

इन सातों सीटों पर तीन नवंबर को मतदान होना है, जिनमें से पहले छह सीटें सत्‍तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एक सीट समाजवादी पार्टी (सपा) के पास रही है। इस उपचुनाव का परिणाम 10 नवंबर को आएगा।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- आज बिहार के पास है ‘डबल इंजन की सरकार’ : 1 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सातों सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में निर्दलीय समेत कुल 88 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। इनमें सर्वाधिक 18 प्रत्‍याशी बुलंदशहर सीट पर हैं। जौनपुर जिले की मल्‍हनी सीट पर 16 उम्‍मीदवार आमने-सामने हैं। अमरोहा जिले की नौगांव-सादात सीट और देवरिया सीट पर 14-14 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा फिरोजाबाद की टूंडला और उन्‍नाव की बांगरमऊ सीट पर 10-10 उम्‍मीदवार मैदान में हैं, जबकि कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर सबसे कम छह उम्‍मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा, सपा, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इस चुनाव में अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। कुछ सीटों पर राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और आल इंडिया मजलिस-ए-इत्‍तेहादुल मुसलमीन ने भी अपने प्रत्‍याशी उतारे हैं।

यह भी पढ़े | Air India: एयर इंडिया ने 3 सहायक कंपनियों में नए प्रमुख नियुक्त किए.

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह, उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डॉ दिनेश शर्मा तथा पार्टी पदाधिकारियों एवं अन्य मंत्रियों ने डिजिटल माध्यम से संवाद के अलावा चुनाव क्षेत्रों में जाकर लगातार जनसभाएं और जनसंपर्क किया।

राजनीतिक विश्‍लेषक राजीव रंजन सिंह ने कहा, ''यह चुनाव सत्‍तारुढ़ दल के लिए वाकई प्रतिष्‍ठा का सवाल है, क्‍योंकि 2017 के आम चुनाव में इनमें से छह सीटें भाजपा ने जीती थीं। अगर इन सीटों पर भाजपा को दोबारा जीत नहीं मिली, तो इसके निहितार्थ निकाले जाएंगे।''

राजीव ने कहा कि इस उपचुनाव में सरकार की लोकप्रियता के आकलन के साथ ही 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव का भी पूर्वाभ्‍यास हो रहा है।

स्‍वतंत्र देव सिंह ने दावा किया कि सभी सीटों पर भाजपा के उम्‍मीदवार जीतेंगे।

हालांकि सपा अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा का लक्ष्‍य 2022 का विधानसभा चुनाव है और जीत की शुरुआत उपचुनाव से ही होगी।

सपा के मुख्‍य प्रवक्‍ता राजेंद्र चौधरी ने ‘पीटीआई ’ से कहा, ‘‘विधानसभा उपचुनाव में मतदान की तारीख नज़दीक आ रही है, ऐसे में भाजपा अपनी हार की आशंका के चलते चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग और मतदाताओं को भयभीत करने का हथकंडा अपना रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\