देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: मंगेतर से फोन पर बात करने के तुरंत बाद बीएससी छात्रा ने खुदकुशी कर ली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जैवप्रौद्योगिकी की अंतिम वर्ष की बीएससी छात्रा ने अपने मंगेतर से फोन पर बात करने के तुरंत बाद छात्रावास के कमरे में फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जौनपुर (उप्र), दो अप्रैल जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जैवप्रौद्योगिकी की अंतिम वर्ष की बीएससी छात्रा ने अपने मंगेतर से फोन पर बात करने के तुरंत बाद छात्रावास के कमरे में फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है जब शिवांगी मिश्रा (22) ने कथित तौर पर यह कदम उठाया। शिवांगी 25 नवंबर को शादी करने वाली थी।
जलालपुर थाना क्षेत्र के कोतवालपुर गांव की निवासी शिवांगी, लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास के कमरा नंबर 35 में रह रही थी।
छात्रावास में रहने वाली उसकी सहपाठियों के अनुसार, शिवांगी रात करीब 11 बजे जोर-जोर से बात कर रही थी। जब शोर कम हुआ तो उन्होंने उसे बुलाया, लेकिन शिवांगी ने कोई जवाब नहीं दिया।
सहपाठियों के अनुसार, काफी देर तक दरवाजा भी खटखटाया लेकिन तब भी जवाब नहीं आया तो उन्होंने वार्डन को सूचना दी। इसके बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों को भी सूचित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दरवाजा तोड़ने पर पाया कि वह पंखे पर दुपट्टे से बने फंदे में लटकी हुई थी। शिवांगी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह अपनी शादी को लेकर तनाव में थी। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2025 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

