देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : जुलूस के दौरान करंट लगने से लड़के की मौत, पांच अन्य लोग झुलसे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बुधवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान करंट लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में एक लड़के की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग जख्मी हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गोंडा, 17 जुलाई उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बुधवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान करंट लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में एक लड़के की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग जख्मी हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि तरबगंज थाना क्षेत्र के पकवान गांव से आज (बुधवार) दोपहर बाद ताजिया का जुलूस निकाला जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक, लंबाई अधिक होने के कारण ताजिया बिजली के एक तार को छू गया, जिसकी वजह से उसमें करंट आ गया और अशरफ (12) व उसका भाई रियासत बुरी तरह से झुलस गए।
पुलिस ने बताया कि आनन-फानन में दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अशरफ को मृत घोषित कर दिया और रियासत का उपचार किया जा रहा है।
वहीं एक अन्य घटना में इटियाथोक थाना क्षेत्र के तेलियन पुरवा गांव में करंट की चपेट में आने से एक महिला समेत चार लोग झुलस गए।
पुलिस ने बताया कि तेलियन पुरवा के रहने वाले मोहम्मद अकरम गांववालों के साथ ताजिया लेकर कर्बला जा रहा था लेकिन ताजिया की लंबाई ज्यादा होने के कारण वह बिजली के तार से छू गया और उसमें आग लग गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)