एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक राम इकबाल सिंहने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की टिप्पणी

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि योगी को मुख्यमंत्री पद से हटा दें तो वह तत्काल नाराज होकर साधु हो जायेंगे।

उत्तर प्रदेश भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक राम इकबाल सिंहने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की टिप्पणी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Photo Credits: PTI)

बलिया (उत्तर प्रदेश), 10 नवंबर : भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि योगी को मुख्यमंत्री पद से हटा दें तो वह तत्काल नाराज होकर साधु हो जायेंगे.

भाजपा नेता ने बुधवार को जिले के नगरा क्षेत्र में एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा "मैं तेजाब को अमृत नहीं बोल सकता. योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटा दें तो वह तत्काल नाराज होकर साधु हो जायेंगे." उन्होंने उत्तर प्रदेश में शराब बेचे जाने की तरफ इशारा करते हुए योगी पर निशाना साधा और कहा कि यहां एक साधु के राज में शराब बेची जा रही है. यह भी पढ़ें : नदी की सफाई में नाकामी छिपाने के लिए आप सरकार ने यमुना किनारे छठ पूजा पर रोक लगाई : भाजपा

सिंह ने किसानों की दुर्दशा को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि बढ़ती मंहगाई के कारण खेती में लागत बहुत बढ़ गई है. उन्होंने सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की भी तारीफ की और कहा कि ओम प्रकाश, राजभर समाज के एक मात्र नेता हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2021 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).