एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता और परिवार के चार लोगों पर दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता और उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता और परिवार के चार लोगों पर दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर, 16 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता और उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक चौधरी ने बताया कि मंगलवार रात को भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष फैसल, उसके भाई फिरोज खान (मृतका का पति), मां नजरीन और दो अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि बासीकला गांव में 30 वर्षीय फोजिया नाम की महिला का शव मंगलवार शाम को उसके घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया था।

पुलिस के मुताबिक, ससुराल पक्ष का दावा है कि फोजिया ने आत्महत्या की लेकिन महिला के पिता खालिक ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

अधिकारी ने बताया कि खालिक ने पुलिस की दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फोजिया की शादी फिरोज खान से 2023 में हुई थी और ससुराल वालों द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2025 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).