खेल की खबरें | उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को छह विकेट से हराकर नॉकआउट में जगह बनाई, विदर्भ बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप जी मैच में महाराष्ट्र को छह विकेट से हराकर नॉकआउट में जगह बना ली।

सुल्तानपुर (हरियाणा), छह मार्च उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप जी मैच में महाराष्ट्र को छह विकेट से हराकर नॉकआउट में जगह बना ली।

पहली पारी में बढत बनाने वाली महाराष्ट्र टीम ने चौथे दिन चार विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरू किया और पांच विकेट पर 211 रन पर पारी घोषित करने का साहसिक फैसला लिया । राहुल त्रिपाठी 110 गेंद में 17 चौकों और दो छक्कों की मदद से 123 रन बनाकर नाबाद थे ।

जीत के लिये 357 रन के कठिन लक्ष्य के जवाब में उत्तर प्रदेश के लिये अलमास शौकत (100) और कप्तान करण शर्मा (116) ने शतक लगाये । रिंकू सिंह ने सिर्फ 60 गेंद में 78 रन बनाये ।

उत्तर प्रदेश ने समर्थ सिंह (18) और प्रियम गर्ग (18) के विकेट सस्ते में गंवा दिये थे ।इसके बाद शौकत और करण ने पारी को संभाला । शौकत ने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के जड़े जबकि करण ने सात छक्के और चार चौके लगाये ।

दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 142 रन की साझेदारी की ।

रिंकू ने पांच चौके और पांच छक्के लगाये और करण के साथ 89 रन जोड़े ।

इस मैच से पूरे छह अंक लेकर उत्तर प्रदेश ने नॉकआउट में जगह बना ली । एक अन्य मैच में विदर्भ ने असम को पांच विकेट से हराकर छह अंक लिये लेकिन नॉकआउट में प्रवेश नहीं कर सकी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान