खेल की खबरें | उत्तर प्रदेश ने असम को छह विकेट से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यश दयाल (37 रन पर चार विकेट) और अंकित राजपूत (56 रन पर चार विकेट) की दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी के बाद मैन ऑफ द मैच सामर्थ्य सिंह की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप जी क मैच में तीसरी दिन शनिवार को असम को छह विकेट से हराकर छह अंक हासिल किये।

रोहतक, 26 फरवरी यश दयाल (37 रन पर चार विकेट) और अंकित राजपूत (56 रन पर चार विकेट) की दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी के बाद मैन ऑफ द मैच सामर्थ्य सिंह की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप जी क मैच में तीसरी दिन शनिवार को असम को छह विकेट से हराकर छह अंक हासिल किये।

पहली पारी में नौ रन की बढ़त हासिल करने वाली उत्तर प्रदेश की टीम ने असम की दूसरी पारी को महज 120 रन पर समेट कर जीत के लिए मिले 112 रन के लक्ष्य को 38.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

पहली पारी में 265 रन बनाने वाले असम ने तीसरे दिन के खेल में दूसरी पारी की शुरुआत एक विकेट पर पांच रन से आगे से खेलना शुरू किया लेकिन सलामी बल्लेबाज ऋषभ दास (73) के अलावा कोई भी बल्लेबाज उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर सका।

असम के सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में पहुंच सके और पूरी टीम 44.3 ओवर में 120 रन पर आउट हो गयी।

जीत के लिए 112 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय उत्तर प्रदेश की शुरुआत भी खराब रही और सलामी बल्लेबाज माधव कौशिक चार रन बनाकर पवेलियन लौट गये। लेकिन पहली पारी में 70 रन बनाने वाले सामर्थ ने एक छोर संभाले रखा और नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी।

उत्तर प्रदेश के लिए प्रियम गर्ग ने 20 और रिंकू सिंह ने नाबाद 22 रन बनाये।

ग्रुप के एक अन्य मैच में सुलतानपुर में महाराष्ट्र की टीम विदर्भ के पांच विकेट पर 569 रन पर पारी घोषित के जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 276 रन बनाकर संघर्ष कर रही है।

महाराष्ट्र की टीम 63 रन पर तीन विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन नौशाद शेख (103) ने शतकीय पारी खेलने के साथ कप्तान अंकित बावने (92) के साथ चौथे विकेट के लिए 184 रन की साझेदारी कर टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया।

विदर्भ के बायें हाथ के स्पिनर आदित्य सरवते ने 64 रन देकर पांच विकेट लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान