देश की खबरें | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : समाजवादी पार्टी ने 39 और उम्मीदवारों की सूची जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को राज्य में चल रहे विधानसभा चुनाव के लिए पवन पांडे को अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

लखनऊ, 25 जनवरी समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को राज्य में चल रहे विधानसभा चुनाव के लिए पवन पांडे को अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

तेज नारायण पांडे उर्फ पवन पांडे 2012 से 2017 तक सपा सरकार में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद में मंत्री थे और अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव में वह इसी सीट से भाजपा के वेदप्रकाश गुप्ता से हार गए थे।

समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के 39 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की।

सपा ने माधुरी वर्मा को नानपारा (बहराइच) से टिकट दिया है। उप्र के पूर्व मंत्री यासर शाह को बहराइच से सपा उम्मीदवार घोषित किया गया है, जबकि पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव बहराइच के पयागपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

पार्टी ने प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से गुलशन यादव को भी अपना उम्मीदवार बनाया है। कुंडा 6 बार के निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का गढ़ है। सपा ने 2017 और 2012 के चुनाव में कुंडा से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था।

पार्टी ने प्रयागराज जिले के करछना से अपने मौजूदा विधायक उज्ज्वल रमन सिंह (पार्टी के दिग्गज रेवती रमन सिंह के बेटे) को फिर से उम्मीदवार बनाया है।

बसपा से अलग हुए हाकिम चंद बिंद को प्रयागराज के हंडिया से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव सात चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच होंगे और नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\