देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव की आंखें निकालीं, परिजनों ने अंग तस्करी का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. परिजनों ने पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक या कर्मचारी पर आंखे निकाल लेने और लापरवाही का आरोप लगाया है।

परिजनों ने पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक या कर्मचारी पर आंखे निकाल लेने और लापरवाही का आरोप लगाया है।

पूजा (20) की कथित तौर पर दहेज के लिए हत्या कर दी गई और उसका शव रविवार को जिले के मुजरिया इलाके के रसूला गांव में लटका हुआ मिला था। सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जब शव परिजनों को सौंपा गया तो उसकी आंखें नहीं थीं। परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम के दौरान आंखें निकाल ली गईं।

परिजन जिलाधिकारी मनोज कुमार के पास पहुंचे और चिकित्सक तथा कर्मचारियों पर अंग तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कुमार ने कहा, ‘‘मृतका के परिजनों ने मुझसे मुलाकात की और कार्रवाई के लिए शिकायत दी है। शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा और अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय बताया है कि जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि वीडियोग्राफी के साथ शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराकर रिपोर्ट सौंपी जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\