देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: महाराष्ट्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के भंडारा इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की से आठ महीने में कई बार दुष्कर्म करने के आरोपी को यहां भदोही जिले से पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
भदोही, 14 दिसंबर महाराष्ट्र के भंडारा इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की से आठ महीने में कई बार दुष्कर्म करने के आरोपी को यहां भदोही जिले से पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता ने महाराष्ट्र के भंडारा में एक स्थानीय थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसे वहां की पुलिस ने भदोही के गोपीगंज थाना में स्थानांतरित कर दिया।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गोपीगंज थानाक्षेत्र के पूरे दीवान इलाके के रहने वाले 23 वर्षीय मयंक कुमार बिन्द के खिलाफ तत्कालीन भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम की धारा 4/6 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को शनिवार देर शाम लोहराखास क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
कात्यायन ने बताया मयंक कुमार बिन्द इसी वर्ष अप्रैल में नाबालिग से फोन के जरिये संपर्क में आया था, जिसके बाद वह महाराष्ट्र पंहुचा और लड़की को अपने साथ बहला फुसला कर छत्तीसगढ़ ले गया, जहां उसने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाये।
उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी नाबालिग लड़की को महाराष्ट्र भेज कर खुद वापस अपने घर आ गया लेकिन बीच-बीच में शादी का झांसा देकर उसे कई जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
अधिकारी ने बताया कि लड़की की चिकित्सा जांच और अदालत में बयान दर्ज कराने के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2024 11:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

