एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में व्यापारी की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हाल ही में एक कपड़ा व्यापारी की हत्या के मामले में शनिवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में व्यापारी की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

गोरखपुर, नौ नवंबर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हाल ही में एक कपड़ा व्यापारी की हत्या के मामले में शनिवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान हुमायूंपुर के रहने वाले सैफ के रूप में हुई और मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नियमित गश्त के दौरान चिलुआताल थानाक्षेत्र में सैफ से मुठभेड़ हुई और भागने की कोशिश करने पर पुलिसकर्मियों द्वारा चलाई गयी गोली उसके पैर में लगी।

अधिकारी ने बताया कि सैफ को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

उन्होंने बताया कि पुलिस व्यपारी की हत्या के मामले में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल, कारतूस, गुप्ता से लूटी गई सोने की चेन, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2024 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).